ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से 200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ जारी

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW जैकलीन फर्नांडिस से 200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस में आज पूछताछ कर रही है. जैकलीन फर्नांडिस को लंच का समय दिया गया, लेकिन वो लांच के लिए EOW ऑफिस से बाहर नहीं जाएगी. जैकलीन फर्नांडिस ऑफिस में ही लंच करेंगी. कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पिंकी ईरानी और जैकलीन फर्नांडिस को आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जा रही है. 

जैकलीन फर्नांडिस कैसे सुकेश के संपर्क में आई? पिंकी ईरानी ने जो गिफ्ट उन्हें सुकेश के कहने पर दिए उसका पेमेंट किसने किया? पिंकी सुकेश के संपर्क में कैसे आई? क्या जैकलीन फर्नांडिस को पता था कि जो गिफ्ट सुकेश ने भिजवाये हैं, वो ठगी से कमाई से दिए गए? ये सवालों जैकलीन फर्नांडिस से किए जाने हैं.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में दाखिल आरोपपत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बतौर आरोपी नामजद किया था. इस मामले में 37 वर्षीय अभिनेत्री से एजेंसी ने कई बार पूछताछ की गई है. श्रीलंकाई नागरिक जैकलीन फर्नांडिस ने 2009 में हिंदी फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की थी.

ईडी ने अप्रैल में पीएमएलए के तहत उनकी 7.27 करोड़ रुपये की निधि अस्थायी तौर पर कुर्क की थी तथा 15 लाख रुपये की नकदी जब्त की थी.

ईडी ने तब एक बयान में कहा था, ‘‘सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली समेत आपराधिक गतिविधियों से मिली रकम से जैकलीन फर्नांडिस को 5.71 करोड़ रुपये के विभिन्न उपहार दिए थे. चंद्रशेखर ने लंबे समय तक अपनी साथी रही और इस मामले में सह-आरोपी पिंकी ईरानी के जरिये ये तोहफे अभिनेत्री को दिए थे.”

उसने बताया था कि इन उपहारों के अलावा चंद्रशेखर ने अपराध के जरिये हासिल की गई रकम से सह-आरोपी अवतार सिंह कोचर के जरिये फर्नांडीज के करीबी परिजनों को 1,72,913 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) और 26,740 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 14 लाख रुपये) की रकम भी दी थी। कोचर को अंतरराष्ट्रीय हवाला ऑपरेटर के तौर पर जाना जाता है.

ईडी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए उपहार खरीदने के वास्ते अवैध धन का इस्तेमाल किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी करके जुटाया था.

जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले साल अगस्त और अक्टूबर में दर्ज कराए अपने बयान में ईडी को बताया था कि उन्हें चंद्रशेखर से गुची, शनैल के तीन डिजाइनर बैग, गुची के दो जोड़ी जिम सूट, लुइस वीटॉन का एक जोड़ी जूता, हीरे के दो जोड़ी झुमके और कई रंगों के नगों वाला एक ब्रेसलेट और हर्मीज के दो ब्रेसलेट जैसे तोहफे ‘‘मिले” थे. अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने चंद्रशेखर से मिली एक ‘मिनी कूपर’ कार लौटा दी थी.

Scroll to Top