ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक्ट्रेस नोरा फतेही से 200 करोड़ रुपये वसूली के केस में फिर की गई पूछताछ

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ वसूली मामले में फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) से कल दिल्ली पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. दिल्ली पुलिस की EOW ने नोरा फतेही से यह पूछताछ की. अब 12 सिंतबर को जैकलीन से दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी.

EOW ने सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में एक्ट्रेस नोरा फतेही से 6 घंटे तक पूछताछ की. कल सुबह 11 बजे से शाम 6 तक नोरा मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा में मौजूद थीं. उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए. ज़रूरत पड़ने पर नोरा को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ईओडब्ल्यू ने जैकलीन को 12 सितंबर बुलाया है.

स्पेशल सीपी क्राइम रवीन्द्र यादव ने कहा कि, सुकेश चंद्रशेखर मामले में उसने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को गिफ्ट और दूसरा सामान दिया है. हम उस मामले की जांच कर रहे हैं, इसीलिए नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाया था. वो आरोपी है या गवाह, ये जांच के बाद तय करेंगे. और भी 2-3 बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम आए हैं. हम जैकलीन से भी पूछताछ करेंगे.

सुकेश चंदशेखर और फ़िल्म एक्ट्रेस नोरा फ़तेही से ED ने भी आमने-सामने बिठाकर मनी लांड्रिंग के एंगल से पूछताछ की थी. यह पूछताछ ईडी की चार्जशीट का भी हिस्सा है. ईडी ने नोरा से सवाल किया था कि अपना परिचय बताएं. जवाब मिला, मेरा नाम नोरा फ़तेही है. सुकेश चंद्रशेखर का जवाब था, मेरा नाम सुकेश है. ईडी ने पूछा था, क्या आप कभी एक-दूसरे से मिले या बातचीत की. इस पर नोरा का जवाब था नहीं, जबकि सुकेश का जवाब था- हां.

ईडी ने दोनों से सवाल पूछा था- क्या आपने कभी एक-दूसरे से 21 दिसंबर 2020 से पहले बातचीत की है. नोरा ने कहा, नहीं. सुकेश ने कहा- ”मैंने दो वीक पहले एक इवेंट के पहले बात की थी.” ईडी का अगला सवाल नोरा से था कि, क्या सुकेश ने नोरा या उसके फैमिली फ्रेंड बॉबी खान को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी?

इस पर नोरा का जवाब था, ”शुरुआत में मुझे सुकेश ने ऑफ़र किया था तब मैंने ओके कहा था पर बाद में मैंने कहा मुझे जरूरत नहीं है. तो मैंने बॉबी को इसकी जानकारी दी थी. बॉबी की सुकेश से इस सिलसिले में बात हुई थी. मैंने बॉबी को कहा कार ले लो तुम, अगर तुम्हें ये मौका मिल रहा है तो.” सुकेश ने इस पर जवाब दिया था, ”मैंने केवल नोरा को ये BMW कार गिफ़्ट की थी. नोरा ने बीएमडब्ल्यू कार पंसद की थी इसमें फ़ेमिली फ्रेंड बॉबी का कोई लेना देना नहीं था.”

ईडी ने नोरा से पूछा था, क्या आपके बीच मे महंगे उपहार जैसे कीमती बैंग, का लेनदेन हुआ था और महंगे गिफ्ट्स का. नोरा का जवाब था- ”नहीं, कभी नहीं हुआ, दरअसल एल्स कारपोरेशन के एक इवेंट में मैं चीफ गेस्ट थी जहां गिफ्ट के तौर पर गुच्ची बैग और iphone 12 सबके सामने अपनी कंपनी के विहाफ़ पर गिफ़्ट मिला था.” सुकेश का जवाब था, ”मैंने नोरा को 4 बैग और कुछ पैसे दीपक रमनानी के जरिए दिए थे. नोरा ने यह बैग खुद पंसद किए थे जो प्लाडियम मॉल से लिए गए थे. मुंबई मे शाम को इस मॉल से नोरा के एक स्टाफ ने वो बैग पिक किए थे.”

ईडी का नोरा से अगला सवाल था, क्या आप 21 दिसंबर 2020 के बाद में सुकेश के सम्पर्क में थीं?  नोरा ने कहा, ”नहीं, जबकि यह लगातार बॉबी के टच में था और आने वाले वक्त में बॉबी के साथ अन्य प्रोजेक्ट पर  चर्चा करता था सुकेश.” सुकेश ने जवाब दिया, ”हां, इवेंट के बाद मैंने 4-5 दिन तक नोरा से बात की थी. फरवरी 2021 मैंने नोरा से जानकारी ली और पूछा कि वह उस कार का इस्तेमाल क्यों नही करती है. बाद में बॉबी के जरिए सुकेश को यह जानकारी मिलती है, यानी मुझे कि वो कार सर्विस पर गई है.”

ईडी ने नोरा से सवाल पूछा, आप लोग एक दूसरे से सोशल मीडिया के कौन-कौन से प्लेटफार्म के जरिए बात करते थे? नोरा ने जवाब दिया, ”केवल व्हाट्सऐप पर, और सिग्नल ऐप पर मैंने कभी बात नहीं की सुकेश से.” सुकेश ने जवाब दिया, ”सिग्नल और व्हाट्सऐप पर मैंने नोरा से बात की थी.”

ईडी ने नोरा से पूछा कि सुकेश ने खुद को क्या बोलकर आप से मुलाकात की? नोरा ने जवाब दिया, सुकेश ने खुद को शेखर बनकर मुझ से बात की और खुद को LS कॉरपोरेशन से बताया था. सुकेश का जवाब था- केवल शेखर.

Scroll to Top