यूपी (मानवीय सोच) अपर मुख्य सचिव नियुक्ति देवेश चतुर्वेदी ने बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग की टिप्पणी को लेकर कमिश्नर बरेली को पत्र लिखा है।
दरअसल, जिलाधिकारी एक मामले में आयोग के सामने पेश नहीं हुए थे। इस पर आयोग ने उनके खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी।
देवेश चतुर्वेदी ने अपने पत्र में कहा है कि जिलाधिकारी की एसीआर भरे जाने के वक्त प्रतिवेदक अधिकारी के रूप में कमिश्नर इस टिप्पणी का ध्यान रखें।
