आयकर निरीक्षक फर्जी भर्ती में गिरफ्तार किए गए प्रशासनिक अधिकारी को भेजा जेल

लखनऊ (मानवीय सोच) आयकर निरीक्षक के फर्जी भर्ती मामले में विभाग में तैनात प्रशासनिक अधिकारी एसके श्रीवास्तव को हजरतगंज पुलिस ने उसके जानकीपुरम सेक्टर-एच आवास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसने टीम को अर्दब में लेने की कोशिश की, लेकिन गैर जमानती वारंट देख होश उड़ गए। देर शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ सीबीआई भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, फर्जीवाड़े का खेल इसी प्रशासनिक अधिकारी की शह पर आयकर मुख्यालय के कमरा नंबर 329 से खेला जाता था। मास्टरमाइंड प्रियंका मिश्रा इसकी काफी करीबी बताई जाती है। इसकी पुष्टि दो महीने की कॉल डिटेल निकालने पर हुई। सामने आया कि एसके श्रीवास्तव व प्रियंका के बीच 50 बार बात हुई। यह बातचीत दो से 12 मिनट तक की थी। दोनों के बीच बैंक खातों में लेनदेन की भी पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *