लखनऊ : (मानवीय सोच) शिया PG कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले लास्ट डेट 30 जून थी।
LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिया पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ गई है। बीए, बीएससी बायो और गणित वर्ग और बीकॉम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज द्वारा आवेदन शुल्क एक हजार रूपये तय किया गया है।
