ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नसीहत

वाराणसी  (मानवीय सोच)  बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। काशी के संतों के समर्थन के बाद अब काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने भी आचार्य धीरेंद्र को नसीहत दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तांत्रिक सिद्धियां आपके पास हैं लेकिन उसका व्यापारीकरण उचित नहीं है। भारत के प्राचीन तंत्र शास्त्रों में कौतुक विद्या का उल्लेख मिलता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि आचार्य धीरेंद्र अपनी रामकथा पर ध्यान रखें और निजी संबंधों व निजी लोगों का ही कल्याण करें। वह जो दरबार लगाकर अपनी विद्या के जरिए आम जनता को चमत्कृत करते हैं, यह ठीक नहीं है। रामकथा कहें लेकिन इसे इवेंट बनाकर पेश न करें। सिद्धियां जब तक गुप्त रहती हैं तभी कल्याणकारी होती हैं। अगर यह सिद्धियां चली गईं तो जीवन कष्टकारी हो जाएगा। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय तंत्र शास्त्र से प्राप्त विद्या को व्यापार न बनाएं।

Scroll to Top