ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

PFI की हिंसा से डरे बस ड्राइवर ; हेलमेट लगाकर चला रहे वाहन

तिरुवनंतपुरम  (मानवीय सोच) पॉपुलर फ्रंट की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए केरल बंद के दौरान कई क्षेत्रों से हिंसा की खबरें आई थीं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस ड्राइवर हेलमेट लगाकर बस चला रहा है। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। उस दौरान कई बसों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस ने कार्रवाई की और 170 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल वीडियो में शख्स की पहचान KSRTC ड्राइवर के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि ड्राइवल अलुवा डिपो का है। बसों पर हुए हमले के बाद कई चालकों ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट लगाकर बस चलाने का फैसला किया था। कोझिकोड में पत्थरबाजी के चलते एक बस चालक की आंखों में चोट आई थी।

368 हिरासत में और 157 मामले दर्ज
केरल पुलिस ने शुक्रवार को राज्य में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की ओर से बुलाये गए सुबह से शाम तक के बंद के दौरान विभन्नि हिंसक घटनाओं के संबंध में 170 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 368 एहतियातन हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभन्नि स्थानों पर हिंसक घटनाओं में शामिल पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ करीब 157 मामले दर्ज किए गए हैं। पथराव की घटनाओं में केएसआरटीसी की 75 से अधिक बसें क्षतग्रिस्त हो गईं और 11 कर्मचारी घायल हो गए।

कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक कर्मचारी उस समय पेट्रोल बम फेंका गया जब वह बाइक पर सवार होकर अपने कार्यालय जा रहा था। उलियिल के निवेद नाक के व्यक्ति को मट्टनूर के तालुक अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। 

हड़ताल समर्थकों ने मट्टनूर में केएसआरटीसी की एक बस पर पेट्रोल बम फेंका, इस घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 15 पीएफआई-एसडीपीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, मट्टनूर के पास शिवपुरम में एक आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कन्नापुरम पुलिस ने यहां से दो पेट्रोल बम जब्त किए और कल्यास्सेरी एनएच से एक पीएफआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।

हड़ताल समर्थकों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन पर मिट्टी का तेल डालने में कामयाब रहे। इन पुलिसकर्मियों की पहचान बिनॉय और सनीश के रूप में हुई है। उन पर तब हमला किया गया जब उन्होंने आंदोलनकारियों को कन्नूर में पप्पिनिसेरी के पास मनकदावु चालिल में सड़कों को अवरुद्ध करने से रोकने की कोशिश की। कोल्लम जिले के पल्लीमुक्कू में दो बाइक सवार पीएफआई समर्थकों ने दो अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

Scroll to Top