ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महरौली हत्याकांड: आफताब के परिजनों को थी बेटे के करतूत की जानकारी! सबके-सब हैं लापता

मुंबई:  (मानवीय सोच)  श्रद्धा वालकर हत्याकांड में वसई पुलिस ने गुरुवार को कुछ जानकारियां साझा कीं. पुलिस ने बताया महीने भर पहले मानिकपुर थाने से एक टीम आफताब पूनावाला के घर पर गई थी. पुलिस ने आफताब के परिवार से पूछताछ की थी, तो उसके पिता ने कहा था कि श्रद्धा, आफताब को छोड़कर चली गई है. पुलिस को इस बात का शक है कि आफताब के परिवार को अपने बेटे की करतूत के बारे में कुछ तो जानकारी थी. पुलिस के मुताबिक आफताब के परिवार पर शक इसलिए और गहरा हो जाता है, क्योंकि 15 दिन से वे गुमशुदा हैं.

वसई पुलिस के मुताबिक डेटिंग एप ‘बंबल’ पर दोस्ती होने के बाद आफताब हर दिन वसई स्टेशन जाता था. वहां पर जब श्रद्धा अपने ऑफिस से आती थी, तो आफताब उसे उसके घर तक छोड़ने जाता था. श्रद्धा ने 2019 में अपनी मां को आफताब से अपने अफेयर के बारे में बताया था और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन मां ने साफ मना कर दिया था. वसई पुलिस के मुताबिक 2021 में आफताब और श्रद्धा के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था. नौबत ये आ गई थी कि श्रद्धा ने इसकी जानकारी अपने दोस्त लक्ष्मण नाडर को दी और उसको अपने घर बुलाया था. फिर वह उसके साथ चली गई थी. हालांकि, दो दिनों के बाद वह फिर से आफताब के साथ रहने आ गई थी.

श्रद्धा घर में कुछ भी होने पर नाडर और सुबिन के साथ सारी बातें शेयर करती थी. लक्ष्मण नाडर को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन सुबिन अभी तक सामने नहीं आया है. इधर, आफताब ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया था और शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में छिपाया था. उसने पुलिस को यह भी बताया​ कि शव को डिस्पोज करने के लिए इंटरनेट सर्च किया और वहीं से तरीका सीखा. आफताब के महरौली फ्लैट का वाटर बिल 300 रुपए आया है, जबकि पड़ोसियों का बिल जीरो है. वजह यह कि दिल्ली में 20000 लीटर पानी मुफ्त है. पुलिस जानना चाहती है कि आखिर आफताब ने इतना पानी कहां खर्च कर डाला.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं, जब वह अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ रह रहा था. उसने ‘बंबल डेटिंग एप’से इन लड़कियों के साथ दोस्ती की थी, इनमें से ज्यादातर उसके घर भी आ चुकी थीं और कइयों से उसके नजदीकी संबंध बन गए थे. आफताब ने ये सब श्रद्धा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए किया था. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा आफताब पूनावाला ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में किया है. पुलिस ने डेटिंग एप ‘बंबल’ को पत्र लिखकर आरोपी के सभी गर्लफ्रेंड्स की जानकारी मांगी है. इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

Scroll to Top