गुजरात में तैयारी ; क्रिकेट स्टेडियम के बाद मोदी के नाम पर अब मेडिकल कॉलेज

अहमदाबाद (मानवीय सोच)   गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी’ रखे जाने के बाद अब एक हॉस्पिटल का नाम भी पीएम से जोड़ने की तैयारी है। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) ने मणिनगर में स्थित एलजी मेडिकल कॉलेज का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाल ही में एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में यह फैसला हुआ है।

पीएम मोदी 11 साल से अधिक समय तक मणिनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी ने दिसंबर 2002 में पहली बार यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए एलजी मेडिकल कॉलेज का कायाकल्प किया गया था। बाद में एक नया मेडिकल कॉलेज भी खुला। साथ ही डेंटल कॉलेज की भी शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *