ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी पहुंचकर ‘मोहम्मद अजहरुद्दीन’ ने छोड़ा मुस्लिम धर्म अपनाया सनातन धर्म

महादेव की नगरी काशी में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने परिवार समेत मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद अजहरुद्दीन सनातन संस्कृति से प्रभावित होकर पूरे परिवार समेत सनातन धर्म को अपना लिया। मोहम्मद अजहरुद्दीन चंदौली जिले के वाले हैं। उन्होंने पत्नी और बेटे के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण, हवन पूजन कर सनातन धर्म को अपना लिया।  इसके अलावा सदस्यों के पुराने नाम को बदलकर नए नाम भी रखे गए। यह जानकारी वाराणसी के भोजबीर स्थित आर्य समाज मंदिर की तरफ से दी गई है। दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ सनातन धर्म को स्वीकार किया, यह परिवार चंदौली का रहने वाला है। वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच इन लोगों ने  सनातन धर्म को स्वीकार किया। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम डब्लू सिंह उनके पत्नी का नाम रिजवाना से गुड़िया सिंह और उनके बेटे का नाम मोहम्मद राज से राज सिंह रखा गया। परिवार का कहना है कि सनातन परंपरा से प्रभावित होकर हमारे परिवार ने इस धर्म को स्वीकार किया है. और यह हमारी इच्छा है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। इस दौरान कार्यालय पर परिवार के साथ-साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे जहां परिवार को मिठाई भी खिलाई गई। हालांकि इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भी खूब चर्चा रही।

Scroll to Top