ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सात वर्ष बाद हुआ है एक बार फिर गठबंधन

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सात वर्ष बाद एक बार फिर गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव में फिर एक मंच साझा करेंगे, हालांकि सात वर्ष पहले की गई गलतियों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार नहीं दोहराएंगे।

मसलन बूथ व सेक्टर स्तर पर मजबूत पकड़ न होना? एक-दूसरे का वोट ट्रांसफर न करा पाना? मत प्रतिशत में बढ़ोतरी न कर पाना? पदाधिकारियों के बीच आपसी मतभेद को समाप्त न करा पाना आदि ऐसे बिंदु रहे, जिसने 2017 में इस गठबंधन को औंधे मुंह गिरा दिया था। लेकिन इस बार इन सभी बिंदुओं को लेकर पहले से ही सक्रियता बरती जा रही है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों का दावा है कि गठबंधन इस बार कमाल दिखाएगा।

2017 में अखिलेश-राहुल की थी खूब चर्चा

विधानसभा चुनाव 2017 से पहले प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। लोकसभा चुनाव 2014 की पराजय के बाद भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव 2017 में हाथ मिलाया। प्रयागराज में भी विजय रथ पहुंचा, जिस पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी सवार थे। ‘दो लड़कों की जोड़ी’ की खूब चर्चा हुई।

हालांकि, चुनाव परिणाम आया तो गठबंधन बहुत पीछे रह गया। इसके बाद सपा और कांग्रेस की राहें अलग हो गईं। 2019 के लोकसभा व 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर दोनों के बीच गठबंधन की बात चली, लेकिन दोनों साथ नहीं आए। अब लोकसभा चुनाव आने वाला है, ऐसे में सात वर्ष बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक बार फिर साथ आ गए हैं।

सपा का पलड़ा है भारी

समाजवादी पार्टी काफी समय से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को उनका हक दिलाने की बात कर रही है तो वहीं, कांग्रेस भी करीब-करीब इसी राह पर है। मजबूती की बात करें तो कांग्रेस के मुकाबले सपा काफी भारी है। पीडीए के तहत लगातार बूथ, सेक्टर स्तर पर बैठक की गई है।

वहीं, कांग्रेस की बात करें तो सहसों में ही एक बड़ी बैठक हुई, जबकि यदा-कदा ही छोटी-छोटी बैठकें हुईं। दोनों पार्टियां खुद को मजबूत बता रही हैं, लेकिन उनके लिए एक-दूसरे का वोट ट्रांसफर करा पाने की बहुत बड़ी चुनौती है। साथ ही मत प्रतिशत में बढ़ोतरी भी करनी होगी।

गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि 13 दिन में ही गंगापार में 108 जनपंचायत की गई है। बूथ, सेक्टर पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जनसमर्थन उनके साथ है। इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट पर विजयश्री हासिल करने के लिए कांग्रेस के साथ प्रचार होगा। दावा किया कि मत प्रतिशत में वृद्धि के साथ ही दोनों सीटें गठबंधन के पाले में आएंगी।

कांग्रेस का दामन थामने के फिराक में कई दिग्गज

प्रयागराज : इलाहाबाद संसदीय सीट को सपा ने कांग्रेस को दे दिया है। यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में कुछ दूसरे दलों के कई ऐसे दिग्गज हैं, जो कांग्रेस का दामन थामने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क करने की कोशिश में लगे हैं। उनको यह उम्मीद है कि वह कांग्रेस का दामन थामेंगे तो इलाहाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार भी बन सकते हैं।

Scroll to Top