प्रयागराज (मानवीय सोच) राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के मामले की गूंज सीबीआई मुख्यालय तक हुई है। मुख्यालय ने लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने को कहा है। ध्यान रहे कि लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अतीक अहमद के खिलाफ दो केस दर्ज किए है।
