ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगरा में जन्मे आलोक शर्मा ब्रिटिश कैबिनेट में मंत्री बने

आगरा  (मानवीय सोच) आगरा जन्मे और यहां से गहरा जुड़ाव रखने वाले आलोक शर्मा को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। ट्रस के इस एलान के बाद आलोक शर्मा के परिवारीजनों को दोहरी खुशी मिली। दरअसल बुधवार को उनका जन्मदिन भी था। शर्मा फिलहाल जलवायु सम्मेलन कॉप- 26 के अध्यक्ष बने रहेंगे। 55 वर्षीय आलोक शर्मा को ट्रस कैबिनेट में जगह मिलने से न केवल उनके परिजनों में खुशी का मौहाल छा गया बल्कि आगरा में भी दिनभर चर्चा रही। 

ब्रिटेन की नई सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले आलोक शर्मा की जन्मस्थली आगरा का कोठी मीना बाजार है। उनका जन्म 7 सितंबर 1967  में हुआ था। उनके पिता डॉ. प्रेम शर्मा भले ही बरसों पहले परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका जुड़ाव आज तक परिवारीजनों से बना हुआ है। 

आलोक का आगरा से गहरा जुड़ाव

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारी उनके चचेरे भाई विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशियां हैं। वह बताते हैं कि आलोक का जुड़ाव आगरा से बना हुआ है। वह कुछ साल पहले दिल्ली भी आए थे, जहां उनसे मुलाकात हुई थी। वह भी कोरोना काल से पहले ब्रिटेन में परिवार के साथ मिलने पहुंचे थे। हालांकि उनके पास समय की बहुत कमी रहती है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत होती रहती है। 

श्रीमद्भागवत को हाथ में लेकर ली थी शपथ

आलोक शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में में बोरिस जॉनसन की पार्टी से सांसद का चुनाव जीतकर की थी। उन्होंने भगवत गीता की प्रति हाथ में लेकर शपथ ग्रहण की थी। जुलाई 2019 में बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद शर्मा को अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री के कैबिनेट स्तर का पद मिला था। इसके पहले वह कई महत्वपूर्ण विभागों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने जलवायु सम्मेलन कॉप-26 के अध्यक्ष के तौर पर प्रतिनिधित्व किया था। 

20 दिन पहले हुई थी बातचीत

विश्वनाथ बताते हैं कि करीब 20 दिन पहले उनकी आलोक शर्मा से बातचीत हुई थी। वह चुनाव के कारण काफी व्यस्त थे और केवल कुशलक्षेम तक ही बात हो सकी।
Scroll to Top