ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी की अर्थव्यवस्था 10 खरब डॉलर करने के लिए ‘डेलॉयटइंडिया’ के साथ करार

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश सरकार और ‘डेलॉयटइंडिया’ संस्था के बीच शुक्रवार को एक अनुबंध पत्र हस्ताक्षर हुए. सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक लाने के लिए संस्था को हाल में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था. शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपस्थिति में कंसल्टेंट एजेंसी ‘डेलॉयट इंडिया’ और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित हुए.

बयान में कहा गया है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार ने डेलॉयट इंडिया को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 जुलाई को राज्य की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक लाने के लिए डेलॉयट इंडिया संस्था को एक सलाहकार के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एक उच्चाधिकार समिति की सिफारिश पर इस संबंध में निर्णय लिया गया था.

अनुबंध पत्र हस्ताक्षर के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, ”अब समय उत्तर प्रदेश का है, अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाते हुए उत्तर प्रदेश देश के बहुआयामी विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बनेगा.” योगी ने कहा कि 2027 तक उत्तर प्रदेश 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ ‘सबका साथ-सबका विकास की नीति का मानक बनेगा. योगी ने कहा कि अगले 90 दिनों के भीतर ‘डेलॉयट इंडिया संस्था’ अद्यतन स्थिति के अनुसार सेक्टरवार अध्ययन करते हुए गहन विवेचना के साथ भावी कार्य योजना प्रस्तुत करे

Scroll to Top