नई दिल्ली: (मानवीय सोच) ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), रायबरेली ने फैकल्टी पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत, कुल 100 पोस्ट पर नियुक्तियां होने जा रही है। इनमें प्रोफेसर के 28, एडिशनल प्रोफेसर 22, एसोसिएट प्रोफेसर 18 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पद शामिल हैं। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योगय हैं, वे आधिकारिक साइट भर्ती aiimsrbl.edu.in के माध्यम से पदों से संबंधित पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे पद से जुड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिसकी मदद से उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, एसोसिएट प्रोफेसर / सहायक प्रोफेसर 50 वर्ष से अधिक नहीं चाहिए। उम्मीदवारों को पदों से संबंधित एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को देखना होगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें, क्योंकि फॉर्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी से आवेदन पत्र खारिज हो सकता है।
ये होगी फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2,000 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी / एसटी वर्ग के लिए कैंडिडेट्स को 1000 रुपये देनी होगी। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
