ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हवाईअड्डे बनेंगे हाईटेक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने SITA से किया करार

नई दिल्ली  : (मानवीय सोच)  देश के 43 हवाईअड्डों पर यात्रियों और सामान प्रसंस्करण के लिए क्लाउड आधारित प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने SITA (सोसाइटी इंटरनेशनेल डी टेलीकम्युनिकेशंस एरोनॉटिक्स) से करार किया है। एसआईटीए हवाई परिवहन उद्योग में वैश्विक सूचना और दूरसंचार समाधान सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी संस्था है। 

इस सौदे से 2,700 से अधिक यात्री टचपॉइंट्स में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आधुनिक यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए नए युग के समाधानों को अपनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।  प्रारंभ में 43 हवाई अड्डों पर तैनात होने के बाद ये प्रौद्योगिकियां अगले सात वर्षों में अतिरिक्त 40 हवाई अड्डों तक पहुंच सकती हैं।

इस अवधि के दौरान 500 मिलियन से अधिक यात्रियों को इस सुविधा की मदद से सेवा दी जाएगी। एसआईटीए के अध्यक्ष (एशिया प्रशांत) सुमेश पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इस सुविधा के इस्तेमाल से एयरलाइनों के सेवा शुल्क में कमी देखने को मिलेगी और वे यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव बनाने के लिए एक चुस्त प्रौद्योगिकी मंच का लाभ उठा सकेंगे। क्लाउड समाधानों को अपनाने से यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ हवाई अड्डे के संचालन को कुशलतापूर्वक बढ़ाने में भी लचीलापन आता है।

Scroll to Top