ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एयरटेल की 5जी प्लस अब यूपी के इन पांच जिलों में उपलब्ध

लखनऊ:  (मानवीय सोच)   दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। लखनऊ और वाराणसी में एयरटेल की 5जी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। भारती एयरटेल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सोवन मुखर्जी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि नेटवर्क विस्तार के साथ एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों को उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं, जब तक कि इसकी पहुंच अधिक व्यापक न हो जाएं।

उन्होंने बताया कि एयरटेल 5जी सेवाएं इस समय आगरा में कमला नगर, अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, दयाल बाग, डिफेंस स्टेट कॉलोनी, राजपुर रोड, ग्वालियर रोड, ईदगाह कॉलोनी, लोहा मंडी, मोती बाग, पुष्पांजलि विहार, संजय प्लेस, शाहगंज और ताजगंज में उपलब्ध हैं। इसी तरह मेरठ में बागपत रोड, गांधी आश्रम, गंगा नगर, इंद्रापुरम, जाग्रति विहार, माधवपुरम, मोदीपुरम, पल्लवपुरम, घंटाघर, शास्त्री नगर, तेजगढ़ी चौक और बेगमबाग में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं। गोरखपुर में अजय नगर, रसूलपुर, नंदा नगर, घंटाघर, हजारीपुर, आजाद नगर, मैत्रीपुरम, शाहपुर, पादरी बाजार और हर्रेया में ये सेवाएं उपलब्ध हैं।

कानपुर में रावतपुर, जाजमऊ, बर्रा, आवास विकास तीन, कल्याणपुर, कृष्णा नगर, नेहरू नगर, नौबस्ता, तिलक नगर और पनकी में 5जी प्लस नेटवर्क का लाभ उठाया जा सकता है। प्रयागराज में कर्नलगंज, कमलानगर, नैनी, जॉनसनगंज, बेनीगंज, प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बमरौली, झालवा, सलोरी, झूसी और फाफामऊ में 5जी नेटवर्क को चालू कर दिया गया है। एयरटेल आने वाले समय में पूरे राज्य में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। मुखर्जी ने कहा कि मैं आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में एयरटेल 5जी प्लस की शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। इन पांच शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी गति से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अत्यधिक तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

Scroll to Top