ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्मृति ईरानी वाले बयान पर झुकने को तैयार नहीं अजय राय

चंदौलीः (मानवीय सोच)   केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अजय राय अपनी बात पर अड़ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि जो भी उन्होंने कहा, वह उनकी बोलचाल की भाषा है। अगर उन्होंने कुछ गलत कहा नहीं तो माफी क्यों मांगें। राय ने स्मृति ईरानी को लेकर कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में आती हैं और ‘लटके-झटके’ दिखाकर चली जाती हैं। ईरानी ने भी इस पर पलटवार किया था और अजय राय को बिना नाम लिए महिला विरोधी कह दिया था।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कह दिया था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में आती हैं और लटके-झटके दिखाकर चली जाती हैं। उनके कार्यकाल में अमेठी की जनता को कुछ नहीं मिला। यह कहते हुए राय ने दावा किया कि गांधी परिवार के कई सदस्यों ने अमेठी की सेवा की है और वह परिवार वहां से हटेगा नहीं। राहुल गांधी डंके की चोट पर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

इसमें अजय राय के लटके-झटके वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नेताओं ने अजय राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्मृति ईरानी ने भी अपने ऊपर हुए हमले पर राय पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सुना है राहुल गांधी जी, आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?’ उन्होंने आगे लिखा कि आपको और मम्मीजी को अपने महिला विरोधी गुंडों के लिए एक नया भाषण लेखक लाने की जरूरत है।

अजय राय ने माफी मांगने से किया इनकार
अजय राय के बयान पर बवाल मचा है लेकिन वह इस पर माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को साफ किया क उन्होंने कुछ भी असंसदीय नहीं बोला है। राय ने कहा, ‘हमारे यहां बोलचाल में कहा जाता है कि भाई बहुत लटक-झटक कर बोल रहे है। हमारे यहां ऐसी भाषा है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। यह हमारी बोलचाल की भाषा है, जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। यह असंसदीय भाषा नहीं है तो मैं क्यों माफी मांगूं?’ स्मृति ईरानी पर पलटवार करते हुए अजय राय ने कहा कि मैंने किसी तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया है। जनता आपको खोज रही है और आपका पता ही नहीं है।

Scroll to Top