ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अजित पवार बारामती से सांसद और अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंकने को हैं तैयार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती से सांसद और अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। अजित पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव में सुप्रिया के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को उतारने के संकेत दिए हैं।

बारामती से खुद भी चुनाव लड़ने की कही बात

बारामती लोकसभा क्षेत्र परंपरागत रूप से शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले का गढ़ रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने उनके खिलाफ बिना नाम लिए उम्मीदवार खड़ा करने के अपने इरादे की घोषणा की।

अजित पवार ने यह भी कहा कि अगर उनका उम्मीदवार सुले के खिलाफ जीतता है, तो ही वह बारामती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मतदाताओं से निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए वोट करने का आग्रह किया।

नया चेहरा उतारेंगे अजित पवार

अजित पवार ने कहा कि वह ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे जिसने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा हो, लेकिन उस व्यक्ति को पर्याप्त अनुभव वाले लोगों का समर्थन प्राप्त होगा।

पवार ने शुक्रवार को कहा, “महाराष्ट्र राज्य के गठन और चुनाव शुरू होने के बाद से आज तक बारामती में ऐसा कभी नहीं हुआ कि विपक्षी उम्मीदवार की जमानत जब्त न हुई हो और मुझे इस पर गर्व है।”

विकास के नाम पर वोट देने की अपील

अजित पवार ने लोगों से अपना प्यार दिखाने का आग्रह करते हुए कहा कि कुछ लोग आपके पास आएंगे और भावनात्मक मुद्दों पर वोट मांगेंगे, लेकिन यह आपको तय करना है कि आप भावनात्मक आधार पर वोट देंगे या विकास कार्य जारी रखने और कल्याण के लिए वोट देंगे।

सुले पर किया हमला

सुले पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग काम करते हैं, उन्हें आरोपों का सामना करना ही पड़ता है। जो लोग काम नहीं करते, उनका साफ रहना तय है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली एनसीपी घोषित करने के अपने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि फैसले में कोई भी रुख “असंवैधानिक” या “मनमाना” नहीं है।

 

 

Scroll to Top