ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे की निशानदेही पर एके-47 व पिस्टल बरामद

भदोही   (मानवीय सोच)    दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट रिमांड पर लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कस्टडी रिमांड तीन बजे तक निर्धारित है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही उसे कुछ संदिग्ध स्थानों पर ले जाकर जांच भी की।

विष्णु की निशानदेही पर अमवा स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप से एक एके-47, एक अत्याधुनिक पिस्टल, 450 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अभी और कई अन्य स्थानों पर भी जांच कर सकती है। वर्ष 2020 में पहली बार विष्णु के खिलाफ उसके रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

उसके बाद वाराणसी की एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराया। उस मामले में तत्कालीन विधायक विजय मिश्र भी आरोपी थे, ऐसे में पुलिस ने विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर लिया। विष्णु उसी समय से फरारी काट रहा था। वाराणसी एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही थी।
बरामद एके-47
उसी बीच करीब आठ महीने पहले अनापुर में विष्णु के छिपे होने की सूचना मिली। जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वह वहां से फरार हो गया। उस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दिनों एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु की निशानदेही पर अत्याधुनिक हथियार, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने मांगी थी कस्टडी रिमांड
शस्त्र रखने और पुलिस के पहुंचने की सूचना पर छोड़कर भागने, कारतूस को कहीं जमीन में दबाने के मामले को लेकर पुलिस ने कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय से अनुरोध किया था। इस मामले में बुधवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान विवेचक को शर्तों के साथ पूछताछ करने व घटनास्थल पर ले जाकर बरामदगी कराने का आदेश हुआ। कोर्ट ने कहा था कि जेल से निकालने से लेकर दाखिल कराने तक एक-एक मिनट की वीडियो रिकार्डिंग करायी जाए।

Scroll to Top