आकांक्षा दुबे की मां का बड़ा आरोप : आरोपियों को सपा का सरंक्षण मिल रहा है

वाराणसी  (मानवीय सोच) भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मामले पर आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे लगातार समर सिंह और उसके करीबी पर आरोप लगा रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

गुरुवार को मधु दुबे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। आकांक्षा की मां ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। 

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।  
अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11000 रुपये का बिल हुआ था। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शराब पी हुई थीं। लेकिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *