अखिलेश ने बिना नाम लिए साधा निशाना ; 70 हजार करोड़ निवेश का दावा करने वाला टॉप-20 से भी बाहर

लखनऊ (मानवीय सोच) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने अदाणी ग्रुप का बिना नाम लिए कहा कि एक कंपनी का दावा था कि वह 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका मालिक जो विश्व के अमीरों में नंबर-2 पर था, वह अब 20 की सूची से भी बाहर हो गया। जिन लोगों ने उनकी कंपनी में पैसा लगाया, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। साथ ही अखिलेश ने भाजपा सरकार पर सांविधानिक अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया।

अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश में विकास अवरुद्ध है। संडीला में समाजवादी सरकार में जो कारखाना लगा, उसके बाद कोई उद्योग नहीं लगा। गंगा एक्सप्रेस-वे पता नहीं कब तक बनेगा। इन्वेस्टर्स समिट पहले भी धोखा थी और अब भी धोखा है। 

अखिलेश ने कहा कि हम समाजवादियों के लिए संविधान सबसे बड़ा धर्म है। संविधान से हमें जो अधिकार मिले हैं, आज उन्हें भी छीना जा रहा है। पिछड़ों और दलितों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। 

भाजपा ने बेईमानी से जीता एमएलसी चुनाव
अखिलेश ने स्नातक और शिक्षक खंड के निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव पर कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की। जिला पंचायत चुनाव में भी कीमत लगाई गई और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पर्चे नहीं भरने दिए गए। एमएलसी चुनाव में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन चुनाव लड़ता रहा। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *