ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा में शिवपाल यादव को फ्रंट सीट देंगे अखिलेश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सपा महासचिव बनाए जाने के बाद अब विधानसभा के अंदर भी विपक्षी खेमे में शिवपाल का कद बड़ा दिखेगा। विधानसभा के अंदर उन्हें फ्रंट सीट पर बैठाने पर पार्टी में सहमति बन चुकी है। 

इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश की ओर से उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत का रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार शाम अचानक चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर भी पहुंचे और दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक संगठनात्मक मुद्दों पर बात हुई। 

सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान शिवपाल के साथियों को संगठन में समायोजित करने पर भी बात हुई। माना जा रहा है कि सपा प्रदेश में नए सिरे से आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी से दूर हुए कई नेताओं की घर वापसी भी कराई जाएगी।  पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद भी शिवपाल अब तक कार्यालय नहीं जाते हैं। 

वे पहले की तरह अपने पुराने कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। ऐसे में अखिलेश उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच सियासी हालात और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि शिवपाल ने प्रसपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी में रहे कुछ लोगों को समायोजित करने पर जोर दिया है। 

साथ ही पार्टी की सक्रियता के लिए नए सिरे से प्रदेश में आंदोलन शुरू करने की जरूरत बताई। पूर्वांचल सहित विभिन्न जिलों में भ्रमण के दौरान मिले फीडबैक से भी अखिलेश को वाकिफ कराया। बताया कि हर जगह पार्टी के नए-पुराने कार्यकर्ता तैयार बैंठे हैं। उन्हें सक्रिय करने की जरूरत है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही समाजवादी पार्र्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद शुरू करेगी। विभिन्न मुद्दों पर जनांदोलन भी शुरू होगा। इसकी अगुवाई शिवपाल करते दिखेंगे। 

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई पुराने नेता छिटक चुके हैं। इसमें कुछ ने दूसरे दलों की सदस्यता ले ली है। इन नेताओं को फिर से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का यह भी कहना है कि मार्च तक कई नेताओं की घर वापसी हो सकती है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
Scroll to Top