डिप्टी सीएम का तंज, बोले-अपराधियों से दोस्ताना नहीं छोड़ पा रहे हैं अखिलेश यादव

लखनऊ  (मानवीय सोच)   आजमगढ़ जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने को लेकर अखिलेश यादव चौतरफा घिर गए हैं। बसपा प्रमुख मायावती के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तंज कसा है। साथ ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों के बूते राजनीति करना चाहती है। जबकि जनता गुंडा और माफिया की पार्टी को पहले ही नकार चुकी है। बुरी तरह शिकस्त पाने के बाद भी पार्टी अपने मूल चरित्र से बाहर नहीं आना चाह रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा विधायक रमाकांत यादव से जेल में भेंट की। इसको लेकर राजनीति गलियारे में हलचल तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्वीटर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घेराबंदी शुरू कर की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव अपने वास्तविक चरित्र व समाजवादी पार्टी की मूल प्रवृत्ति की विवशता के कारण अपराधियों से दोस्ताना नहीं छोड़ पा रहे हैं। सपा विधायक अपराधी रमाकांत यादव से जेल में मुलाकात कर अखिलेश ने फिर से साबित कर दिया है कि वे अपराधियों के बल पर ही राजनीति करना चाहते हैं। प्रदेश की जनता पहले ही गुंडा, माफिया व अपराधियों की पार्टी को नकार चुकी है।

भाजपा गुंडों और माफियों की दुश्मन

भाजपा सरकार गुंडों और माफियों को दुश्मन है। अपराधियों को किसी भी सूरत में सरकार नहीं छोड़ेगी। अपराधियों को उनके ठिकाने तक पहुंचा रही है। प्रदेश से गुंडागर्दी का खात्मा तय हैं। वहीं समाजवादी पार्टी का माफियों से प्रेम भी जनता देख रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर विजय होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *