सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, रोड शो

अलीगढ़ (मानवीय सोच) पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत-पालिका के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे। अखिलेश यादव ने रोड शो से विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया। रोड शो में सपाईयों ने पैदल और वाहन से मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे। उसके बाद वह जमालपुर रोड शो के लिए रवाना हुए। जमालपुर से रोड शो की शुरुआत हुई, अखिलेश यादव खुली जीप में प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और सपा नेता अज्जू इश्हाक के साथ सवार हुए। रोड शो में सपाई पैदल और वाहनों से सपा के झंडे लेकर दिखे। रोड शो में अखिलेश यादव ने जनता से प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत और नगर पालिका के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *