ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव बोले- ‘बीजेपी राज में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं, दबंगों की बढ़ी हिम्मत’

लखनऊ :  (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपाराज में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है. अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है. हर रोज हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं घट रही है. मुख्यमंत्री जी के अनुसार तो अपराधी या तो जेल में या राज्य के बाहर भाग गए है. फिर आखिर आपराधिक घटनाएं कौन और कैसे कर रहा है? जनता को धोखा कौन दे रहा है?

सपा प्रमुख ने कहा, “बीजेपी राज में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने की कहानी यह है कि राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर में विद्युत उपकेन्द्र में दिनदहाड़े तमंचा लगाकर लूट हो गई. लुटेरे फरार है. झांसी जनपद में सब्जी विक्रेता को लाठी डंडो से पीटकर टमाटर की लूट हो गई. सोने-चांदी या रुपयों की लूट की जगह दबंग अब टमाटर भी लूटने लगे हैं. मेरठ के सरधना की पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी की बाइक चोर चुरा ले गए.”

Scroll to Top