ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है…

प्रदेश सरकार के बजट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत‍िक्र‍िया दी है। उन्‍होंने कहा, भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है… बजट काम का आना चाहिए, बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए।अखि‍लेश ने कहा, हमें उम्मीद है कि किसान की आय दोगुनी का, बेरोजगार जवान के रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा।

इससे पहले अखि‍लेश सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर बजट को लेकर सवाल उठाया था। उन्‍होंने ल‍िखा, ”यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का… सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब पीडीए के लिए उसमें क्या है। दरअसल भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है, वो 10% सम्पन्न लोगों के लिए 90% बजट रखती है और 90% ज़रूरतमंद जनता के लिए केवल नाममात्र का 10% बजट।

अखि‍लेश ने कहा, उप्र की भाजपा सरकार आंकड़ों में न उलझाए, सीधी बात ये बताए कि –

  • इस बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी
  • कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा
  • सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा
  • मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है
  • किसान की बोरी की चोरी रुकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दुगुनी होगी या नहीं
  • मज़दूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं
  • महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं
  • कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं
  • अच्छी दवाई, पढ़ाई लिए कितना आबंटन है
  • पानी घर पहुंचाने और शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की योजना के लिए दिखावटी प्रावधान कितना है
  • और हां गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है
  • बिजली के नये प्लांटों के लिए कितना बजट है
  • नई सड़कें तो छोड़िए, बस इतना और बता दें कि सड़कों के गड्ढे भरने का बजट में कोई प्रावधान है या नहीं…???
Scroll to Top