अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 में जैसे भाजपा आई थी 2024 में विदा हो जाएगी

लखनऊ : (मानवीय सोच) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। अखिलेश ने कहा कि विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हों, उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव लड़ें।

अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि चुनाव और एकता के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है। जो दल भाजपा को हराना चाहते हैं, वे समाजवादी पार्टी का साथ देने में बड़ा दिल दिखाएं। सपा का लक्ष्य भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराना है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उनके 6 साल के कार्यकाल में न एक जिला चिकित्सालय बना और न हीं एक एयरपोर्ट बना। समाजवादी सरकार में बिना इन्वेस्टमेंट मीट किए यूपी में एचसीएल आया, सैमसंग का प्लांट लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *