ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना के बिना सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता

यूपी  (मानवीय सोच)  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अपने भाषण में यूपी में जाति जनगणना कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना जाति जनगणना के सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने पहले भी मांग की है और अब भी इसके पक्ष में हैं कि यूपी में जाति जनगणना की जानी चाहिए।

यूपी इंवेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल, कहा- अभी तक कितना निवेश हुआ, जानकारी दें
अखिलेश यादव ने यूपी में इंवेस्टर्स समिट आयोजित करने पर कहा कि सरकार यहां पर मेला न लगाए। सदन को ये बताया जाए कि अभी तक कितना निवेश हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि जो भी सूट और टाई पहने हुए था उससे एमओयू करवा लिया। एमओयू की क्या विश्वसनीयता है सरकार जवाब दे। अखिलेश यादव ने छुट्टा जानवरों की समस्या उठाते हुए कहा कि योगी सरकार के मंत्री विदेशों में गए थे। क्या किसी ने वहां सड़कों पर सांड़ देखा? निवेश की बात करने वाले शहर तक साफ नहीं कर पा रहे हैं और लखनऊ तक की सड़कों पर सांड नजर आ रहे हैं। 

छुट्टा जानवरों के कारण हुए हादसों में मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दे सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों पर छुट्टा जानवरों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। मेरी सरकार से मांग है कि सड़क हादसों के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

सरकार की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सदन में कटाक्ष करते हुए कहा कि आप चुनाव जरूर जीत जाते हैं पर आपकी सरकार की कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है। इस पर वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी अदालत जनता है। जनता ने हमें दोबारा जिताया है।

याद दिलाए भाजपा के संकल्प पत्र के वादे
अखिलेश यादव ने सदन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को 2017 में संकल्प पत्र में किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। सरकार ने गन्ना किसानों को 14 दिनों में भुगतान का वादा किया था लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि दिल्ली और लखनऊ के बीच कुछ गड़बड़ चल रहा है इसलिए दिल्ली वाले लखनऊ वालों का काम नहीं करते और लखनऊ वाले दिल्ली वालों का।

लोक गायिका को नोटिस भेजे जाने पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सदन में यूपी में काबा की गायिका नेहा सिंह राठौर को पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि मुझ पर भी गाने बने, आलोचना हुई पर हमने किसी के लिए भी पुलिस से नोटिस नहीं भेजवाई। अखिलेश ने कहा कि मैं शायद पहला मुख्यमंत्री हूं जिसने अपने ऊपर बने कार्टून की पुस्तिका का लोकार्पण किया। उन्होंने भाजपा विधायकों की तरफ तंज कसते हुए कहा कि आप लोगों पर कभी कार्टून नहीं बन सकता है क्योंकि आप सब खुद ही कार्टून हो।

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई। कुछ देर बाद सपा विधायकों ने सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग की और नारेबाजी करते हुए वेल में बैठ गए। जिसके बाद सदन की कार्रवाई 15 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Scroll to Top