ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप : सामाजिक सद्भाव खतरे में

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) के कारण सामाजिक सद्भाव खतरे में है और तनाव में डर व्याप्त है. ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था के लगातार बिगड़ने के अलावा और क्या उम्मीद की जा सकती है? बीजेपी राज में न तो अपराधिक घटनाओं को सही से दर्ज किया जाता है और नहीं अराजकतत्वों पर अंकुश लगता है. महिलाएं लगातार अपमानित हो रही हैं और बच्चियां सबसे ज्यादा दुष्कर्म की शिकार हो रही है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने कहा यहा ‘निर्दोषों का उत्पीड़न होता है और दोषियों का बाल भी बांका नहीं होता है. क्या यही लोकतंत्र है? बीजेपी राज में महिला अपराध में यूपी नम्बर वन है. उत्तर प्रदेश में एनसीआरबी के आंकड़ों में जंगलराज साफ दिखाई पड़ता है. परन्तु बीजेपी को आधी-अधूरी रिपोर्ट का ढोल पीटने में संकोच नहीं है. नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार वर्ष 2021 में 56,869 शिकायते दर्ज हुईं. इसके मुताबिक रोज 350 साईबर क्राइम के मामले आ रहे हैं. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) के तहत उत्तर प्रदेश में आत्महत्या के मामले 2020 के मुकाबले 23 प्रतिशत बढ़े है. बता दें ,  2021 में 5,932 ने आत्महत्या की.

सत्ता संरक्षित अपराधी निरंतर बहन-बेटियों के साथ नृशंस अत्याचार कर रहे हैं. अपराधियों से मित्रता और झूठ बोलना ही भाजपाइयों का चरित्र है. कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को उपमुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद देते चित्र सामने है. ट्विटर पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले उपमुख्यमंत्री जी की पोल खुल गई है. मुख्यमंत्री जी ने जिस दिन कहा छेड़छाड़ के कारण स्कूल नहीं जाने वाली छात्राएं अब भयमुक्त है उसी दिन राजधानी में लखनऊ के गोमती नगर में छेड़खानी से तंग कक्षा आठ की छात्रा ने स्कूल छोड़ने की खबर सुर्खियों में थी.

सच तो यह है कि बीजेपी नेतृत्व को न तो उत्तर प्रदेश के विकास से कोई मतलब है और नहीं प्रदेशवासियों को भयमुक्त वातावरण देने की क्षमता है. बीजेपी पूरी तरह पूंजीवादी चरित्र की पार्टी है. जनता को महंगाई की चक्की में पीसने के अलावा बीजेपी सरकार ने जीएसटी, इन्कमटैक्स के माध्यम से गरीबों और मध्यम वर्ग का खून चूसकर जहां पिछले 7वर्षों में 11 लाख करोड़ का कर्ज उद्योगपति मित्रों का माफ किया गया है. वहीं गरीब को स्वास्थ्य-शिक्षा के मामलों में अनाथ छोड़ दिया गया है. जनता इस गरीब, किसान, नौजवान विरोधी सरकार को कब तक बर्दाश्त करेगी?

 

Scroll to Top