अखिलेश यादव का सहारनपुर में रोड शो, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

सहारनपुर (मानवीय सोच) अखिलेश यादव यहां महापौर पद के प्रत्याशी नूर हसन मलिक और पार्षद पदों के प्रत्याशियों के लिए आज महानगर में रोड शो कर रहे हैं। इसको लेकर सपा प्रत्याशियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक में उत्साह का माहौल है। रोड शो के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव कार्यालय पर प्रेस वार्ता भी करेंगे।

सपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ताकत झोंक दी है। अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रोड शो करने पहुंचे हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बताया कि अखिलेश यादव आज दोपहर वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह कार के माध्यम से सहारनपुर पहुंचे।

दोपहर बाद उनका रोड शो थाना कुतुबशेर से प्रारंभ हुआ। वहां वह रेंच के पुल, पुल कंबोहान और रायवाला होते हुए खाताखेड़ी स्थित वुडेन सिटी में रोड शो कर सपा प्रत्याशियों का प्रचार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

अखिलेश यादव मंडी समिति रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो घंटे के रोड शो को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *