ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

AKTU इंजीनियरिंग कॉलेजों में 50 प्रतिशत तक मैनेजमेंट कोटा की तैयारी

लखनऊ (मानवीय सोच) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सम्बद्ध निजी संस्थानों के निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य निजी सम्बद्ध संस्थानों की समस्याओं से अवगत होना तथा विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए उनके सुझाव प्राप्त करना रहा।

इस अवसर पर संस्थानों के निदेशकों ने जो सबसे अहम मुद्दा उठाया वह ये कि निजी कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाए। निदेशकों का तर्क था कि वर्तमान में प्रवेश जेईई के माध्यम से हो रहे हैं। सीटें काफी ज्यादा खाली रह जा रही हैं। ऐसे में सीधे प्रवेश के लिए मैनेजमेंट कोटे को 50 प्रतिशत कर दिया जाए तो बेहतर होगा। विवि कुलपति प्रो. मिश्रा ने कहा कि सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। मैनेजमेंट कोटे को 50 प्रतिशत करने के सम्बन्ध में उचित निर्णय के लिए शासन से बात की जाएगी।

यह सुझाव भी दिया गया कि संस्थानों में 20 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा के तहत प्रदेश के बाहर के विद्यार्थी भी प्रवेश लेते हैं। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलवाने के लिए विवि को नेशनल स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाए जाने की पहल करनी चाहिए। साथ ही फार्मेसी में शोध को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की तरह ही प्रमोशन स्कीम शुरू किए जाने का सुझाव भी आया। कुछ संस्थानों के निदेशकों ने फिल्म और फैशन जैसे पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए पहल करने को कहा। इसके अलावा निदेशकों ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार के शुल्क भुगतानों के लिये विवि के पोर्टल पर पेमेंट के मात्र दो ऑप्शन हैं जिसमें चालान और ऑनलाइन बैंकिंग है। इसमें कार्ड और यूपीए पेमेंट के ऑप्शन भी जोड़े जाने चाहिए।

आईईटी ने कम्पनियों से किए एमओयू
इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईटी) द्वारा अपने हितधारकों के साथ शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। प्रो. विनीत कंसल, निदेशक आईईटी, प्रो. अरुण तिवारी, प्रभारी प्लेसमेंट, डॉ. अजय प्रकाश, रेडक्यूब डिजिटल इंडिया प्रा. लिमिटेड, डॉ. एचएन सिंह- वीएचपीएस एंटरप्राइज, पंकज मुथे, अकादमिक कार्यक्रम प्रबंधक- क्विक टेक प्रा. लिमिटेड, डॉ. आलोक यादव, यंत्र बाइट्स फाउंडेशन और सुधांशु, परफेक्टिस एडुवेंचर प्राइवेट लिमिटेड ने अपने इंटर्नशिप कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से आईईटी छात्रों के लिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी योजनाओं पर चर्चा की। संस्थान ने इन कम्पनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। निदेशक आईईटी ने कहा कि गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

Scroll to Top