एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 मई से, केंद्रों की सूची जारी

लखनऊ (मानवीय सोच) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2022-23 की सम सेमेस्टर की फाइनल ईयर की परीक्षाएं 23 मई से प्रस्तावित हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी-पीजी की नियमित व कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं के लिए संशोधित प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम व प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार के अनुसार परीक्षाएं 23 मई से 20 जून तक प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम व केंद्रों पर किसी तरह की आपत्ति 14 मई तक परीक्षा विभाग की ई-मेल पर सूचित कर सकते हैं।

संबद्धता के लिए ऑनलाइन ही करें आवेदन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में नए सत्र 2023-24 के लिए संबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन चल रहे हैं। इस क्रम में कुछ कॉलेजों ने इसके लिए ऑफलाइन आवेदन किए हैं।

रजिस्ट्रार जीपी सिंह ने बताया कि संबद्धता से जुड़े आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बताया कि कॉलेज 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *