ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

Alert! उत्तर प्रदेश मेट्रो के नाम पर फर्जी भर्ती

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) लगातार भर्तियां निकालता रहा है। कुछ जालसाज इसका फायदा उठाकर फर्जी भर्तियों का विज्ञापन निकाल कर आवेदकों के साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में ठगों ने यूपीएमआरसी के लेटरहेड की नकल कर फर्जी लेटर तैयार किया, जिसमें कस्टमर सपोर्ट रिप्रेजेन्टेटिव के 5 पद पर आवेदन बुलाए हैं।यूपीएमआरसी की ओर से साफ किया जाता है कि कंपनी में कोई आधिकारिक भर्ती, परीक्षा एवं उनके परिणाम की जानकारी सिर्फ यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट

(www.lmrcl.com/www.upmetrorail.com) पर ही उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा यूपीएमआरसी भर्तियों की जानकारी अखबारों में नोटिफिकेशन के माध्यम से भी प्रकाशित कराता है। यूपीएमआरसी लगातार ही ऐसे फर्जीवाड़े से बचने की अपील करता रहा है। कॉरपोरेशन में भर्ती आपकी मेरिट के आधार पर ही होगी एवं जानकारी सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त आप किसी भी अन्य स्रोत पर विश्वास ना करें और अगर कहीं भी आप इस तरह का संदेह पाते हैं, तो तुरंत उसकी सूचना हमें दें जिससे उचित कार्रवाई की जा सकें।

Scroll to Top