ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आईएसआईएस सदस्‍य की गिरफ्तारी के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट

महाराजगंज:  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक सदस्य बासित कलाम सिद्दीकी के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अलर्ट के बाद महराजगंज जिले के सोनौली सीमा पर नेपाल से आने वालों की सघन छानबीन की जा रही है.

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहायक कमांडेंट ललित मोहन डोभाल ने शुक्रवार को यहां कहा कि हर गुजरने वाले नागरिक की पूरी जांच की जा रही है और जवानों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान भगवानपुर, श्यामकोट, डंडा हेड, खनुआ, हरदीदली, सुंडी, मुडीला, चंडीथन और संपतिहा आदि गांवों के नेपाल यातायात मार्गों पर कड़ी नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान की पुष्टि होने के बाद ही सीमा पार करने दिया जाएगा.

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआईएस के गुर्गे की गिरफ्तारी के बाद उच्च अधिकारियों की ओर से सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं और खुफिया एजेंसियां सोनौली सीमा पर डेरा डाले हुए है. उन्होंने बताया कि एसएसबी की 22वीं और 66वीं बटालियन ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ा दी है.

डोभाल ने कहा कि सोनौली के मुख्य द्वार पर गहन जांच और पूछताछ के बाद ही लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति मिल रही है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले बासित कलाम सिद्दीकी (24) को प्रतिबंधित आईएसआईएस द्वारा भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश से संबंधित एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया था.

Scroll to Top