ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलीगढ़ को मिले 18 नए डॉक्टर

अलीगढ़  (मानवीय सोच)  दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय और हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स के लिए अच्छी खबर है। यहां डॉक्टर की कमी से मरीजों को अब निजात मिल जाएगी। अलीगढ़ को 18 नए डॉक्टर मिले हैं, जिनमें से छह डॉक्टर दीन दयाल अस्पताल को और 12 डॉक्टर हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स पर तैनात रहेंगे।

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलैक्ट्रेट सभागार में पं0 दीन दयाल उपाध्याय समेत हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के लिये एनआरएचएम के तहत नवनियुक्त 18 चिकित्सकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि डीडीयू चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी, जिसका आम जनमानस को भरपूर लाभ मिलेगा।

शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स के लिये चिकित्सकों की नियुक्ति होने से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि डीडीयू को छह एवं हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के लिये 12 चिकित्सकों की नियुक्ति एनआरएचएम के तहत की गयी है। 

दीन दयाल अस्पताल में ये देंगे सेवाएं

  • डॉ उज्ज्वल सिंघल हड्डी रोग विशेषज्ञ
  • डॉ ममता सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • डॉ रश्मित कौर अरोरा नेत्र रोग विशेषज्ञ
  • डॉ यश जैन बाल रोग विशेषज्ञ
  • डॉ अंकुर वार्ष्णेय सर्जन
  • डॉ रिद्धी रानी अवस्थी पैथोलोजिस्ट 

हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर पर यह देंगे सेवाएं
डॉ अनुराग गौड, डॉ अल हिलाल यूसुफ, डॉ नेहा शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ उमर सईद, डॉ शाद, डॉ वीरेश कुमार, डॉ शदफ रियाज, डॉ विवेक तौमर, डॉ सलमान इम्तियाज, डॉ शेखर एवं डॉ शाहनवाज

Scroll to Top