बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुषमा सहित सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ (मानवीय सोच) महापौर की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनका काफिला बड़ी धूमधाम से भाजपा कार्यालय से निकला। सुषमा 30 साल पुरानी भाजपा कार्यकर्ता हैं।

आज नामांकन का अंतिम दिन है इसलिए बड़ी संख्या सभी प्रत्याशियों ने आज ही नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा महापौर की तरह ही सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा, बसपा की शाहीन बानो और निर्दलीय प्रत्याशी आशा मिश्रा ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, महापौर पद के लिए सुभासपा की अलका पांडेय, लोक दल की मधु सेन, संयुक्त जनादेश पार्टी की मिथलेश सिंह ने भी नामांकन भरा। रविवार को लखनऊ में सभासद के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और नामांकन दाखिल किया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *