ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

BJP-TDP और जन सेना के बीच गठबंधन तय

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा सभी संभावनाएं तलाश रही है, ताकि एनडीए 400 और अकेले पार्टी को 370 सीटें मिल सकें। इसके लिए भाजपा उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक अपने आपको मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश में भाजपा, टीडीपी और जन सेना ने गठबंधन करने का फैसला किया है।
आंध्र प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी के बीच आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने पर सहमति बन गई है।

नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए नायडू ने कहा, “आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। भाजपा और टीडीपी का एक साथ आना देश और राज्य के लिए जीत सुनिश्चित करेगा।” साथ ही उन्होंने सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा गठबंधन आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतेगा।

दूसरे दौर की बातचीत में लगी गठबंधन पर मुहर

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत के बाद तीनों दलों ने गठबंधन पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और जन सेना मिलकर आंध्र प्रदेश में लगभग आठ लोकसभा और 30 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

टीडीपी 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, टीडीपी शेष 17 लोकसभा सीट और 145 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि गठबंधन की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि भाजपा आंध्र प्रदेश की लगभग छह लोकसभा और इतनी ही संख्या में विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

बैठक में शाह, नड्डा और पवन कल्याण रहे मौजूद

बता दें कि टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण की दूसरे दौर की बातचीत में यह समझौता हुआ है। वहीं, आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।

Scroll to Top