ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिकन एयरलाइंस ने भारतीय छात्र को किया बैन

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया. यह घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई, जिसने शुक्रवार को रात नौ बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उतरी. आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि हमें अमेरिकन एयरलाइन से एक व्यक्ति आर्य वोहरा के खिलाफ पेशाब करने की शिकायत मिली है, जो यूएसए में एक छात्र है और डिफेंस कॉलोनी दिल्ली का निवासी है. हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.

एअरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया

हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने कहा, ‘‘आरोपी एक अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है. वह नशे की हालत में था और उसने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया, जिससे बगल में बैठा हुआ यात्री भी गीला हो गया. इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की.” पीड़ित यात्री पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था, क्योंकि आरोपी छात्र ने माफी मांग ली थी तथा शिकायत करने से उसका करियर खतरे में पड़ सकता था. बहरहाल, एअरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और इस मामले की सूचना आईजीआई (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को दी. चालक दल ने घटना के बारे में पता चलने के बाद पायलट को इसकी सूचना दी, जिसने एटीसी को मामले की जानकारी दी. एटीसी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.

आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया
हवाई अड्डे पर एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘घटना का पता चलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ एअरलाइन का खुद का सुरक्षा दल हरकत में आया. विमान से उतरने के बाद आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया. पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है.” नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री अनुचित व्यवहार का दोषी पाया जाता है तो उसे किसी खास अवधि तक उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा सकता है. पिछले कुछ महीनों में नशे की हालत में किसी यात्री के सह-यात्री पर पेशाब करने की यह दूसरी घटना है. एअर इंडिया की 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें शंकर मिश्रा नामक यात्री ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था.

लगा था जुर्माना
यह घटना मीडिया में एक खबर के जरिए करीब एक महीने बाद सामने आई थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. उसे करीब एक महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया. नागर विमानन महानिदेशालय के नियम के अनुसार, इस घटना की 12 घंटे के भीतर सूचना न देने के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मिश्रा को चार महीने के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा चुका है

Scroll to Top