ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में महागठबंधन के टूटने की चर्चा के बीच सांसद राधा मोहन दास ने दावा करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन महाराष्ट्र में भी टूटेगा

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पाला बदलकर भाजपा के साथ सरकार बनाने की चर्चा तेज है। नीतीश के ऐसा करते ही बिहार में महागठबंधन का टूटना तो तय ही है, वहीं इंडी गठबंधन को भी बड़ी चोट पहुंचने वाली है। वहीं, अब भाजपा ने इंडी गठबंधन को लेकर एक और बड़ा दावा किया है।

इंडी गठबंधन का टूटना तय

भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन महाराष्ट्र में भी टूटेगा। अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि यह सब कांग्रेस जानबूझकर कर रही है, ताकि ये दिखाया जा सके कि वो अकेली भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ खड़ी है और राहुल गांधी ही एकमात्र विपक्ष हैं।

कांग्रेस पर भाजपा का हमला

भाजपा सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) भी कभी भी INDI गठबंधन के साथ नहीं थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते रहे कि AAP अपने दम पर पंजाब में सीटें जीतेंगे। हरियाणा में भी यही हाल।

मोदी को चुनौती देना मुश्किल

भाजपा सांसद ने कहा कि देश में जो स्थिति है, उसमें भाजपा और पीएम मोदी को चुनौती देना मुश्किल है। सच यह है कि जो पार्टियां इंडी गठबंधन में बची हैं, उन्हें यह एहसास हो गया है कि भाजपा के पक्ष में जो लहर बनी है, अगर वे भाजपा के साथ नहीं खड़े हुए तो कुछ बचेगा नहीं।

सब छोड़ेंगे इंडी गठबंधन

राधा मोहन ने कहा कि अब इंडी गठबंधन में बची हुई पार्टियां भी छोड़ने वाली हैं और वो पूरा टूटने वाला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पंजाब के सीएम भगवंत मान तो पहले ही घोषणा कर चुके हैं। अब बाकी की पार्टियां भी कांग्रेस को छोड़ गठबंधन तोड़ने वाली हैं।

 

Scroll to Top