ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शराब पर जांच के बीच दिल्ली के LG ने मुख्य सचिव से मांग ली एक और रिपोर्ट

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की परेशानियां कम होती नहीं दिख रही हैं। आबकारी नीति मामले के बाद अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम्स के निर्माण को लेकर भी सरकार मुश्किल में घिरती दिख रही है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम्स के निर्माण मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में सतर्कता विभाग की ओर से 2.5 साल की देरी पर दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

सीवीसी जांच की रिपोर्ट में कहा गया है कि परियोजनाओं के निर्माण में घोर अनियमितताएं और प्रक्रियात्मक खामियां पाई गईं। सीवीसी द्वारा दिल्ली सरकार के विजिलेंस सेक्रेट्री को 17.02.2020 को एक रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें आगे की जांच/कार्रवाई के लिए टिप्पणी मांगी गई थी।

आबकारी नीति मामले में चल रही सीबीआई जांच

इससे पहले, उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद दिल्ली सरकार द्वारा इस साल जुलाई में नीति को वापस ले लिया गया था।

इसके बाद  सीबीआई ने इस संबंध में दर्ज की गई एक एफआईआर में मनीष सिसोदिया समेत 15 अन्य लोगों तथा संस्थाओं को नामजद किया है। सीबीआई ने पिछले शुक्रवार को सिसोदिया के घर समेत 31 स्थानों पर छापेमारी भी की थी।

Scroll to Top