ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

भारतीय जनता पार्टी इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पॉलिसी है कि झूठ बोलो और सार्वजनिक रूप से बोलो।

पीएम मोदी की जाति पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

पीएम मोदी की जाति पर उठाए जा रहे है सवाल का अमित शाह ने जवाब गिया। अमित शाह ने कहा, “राहुल गांधी की एक पॉलिसी है झूठ बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो और बार-बार बोलो। जहां तक मोदी जी की जाति का सवाल है, ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि नरेंद्र मोदी जैसे महान नेता की जाति पर कोई चर्चा कर रहा है। मोदी जी ने कहा कि मैं ओबीसी हूं, ओबीसी ब्लॉक होता है, जाति नहीं होती। राहुल गांधी को शायद उनके टीचरों ने ये समझाया नहीं है।

1994 में ओबीसी लिस्ट में हुआ शामिल

अमित शाह ने कहा, बड़े भारी मन से मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि जिस नेता को दुनिया यशस्वी नेता मानती है, उनकी जाति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मोदी जी की जाति गुजरात में 25 जुलाई, 1994 को ओबीसी में लिस्ट में शामिल की गई है। उस समय तक मोदी जी ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा था।

चुनाव से पहले लागू होगा CAA

इसी कार्यक्रम में अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।”

Scroll to Top