ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेपाल सरकार के एक आदेश ने भारतीय एजेंसियों की बढ़ाई चिंता

महाराजगंज  (मानवीय सोच)   नेपाल ने एक बार फिर मटर, सुपारी और कालीमिर्च का आयात खोल दिया है। अब नेपाल में दूसरे देशों से ये सामान मंगाए जाएंगे। लेकिन इसे लेकर चिंता भारत में बढ़ गई है। वजह, इन सामानों की होने वाली तस्करी है। तस्करी के शोर के बीच ही पिछले वर्ष नेपाल ने इन सामानों के आयात पर रोक लगाई थी। दोबारा आयात को हरी झंडी मिलने के बाद तस्करी के जोर पकड़ने को लेकर जांच एजेंसियां सजग हो गई हैं।

कनेडियन मटर की नेपाल से भारतीय क्षेत्र में तस्करी नई बात नहीं है। कनाडा से मटर सीधे नेपाल आयात की जाती है। फिर वहां से चोरी-छिपे खुली सीमा का लाभ लेकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा दी जाती है।

वहीं सुपारी व कालीमिर्च की तस्करी भी बड़े पैमाने पर होती रही है। नेपाल से भारत में तस्करी के बढ़े मामलों और शोर के बाद नेपाल सरकार ने पिछले वर्ष इनके आयात पर रोक लगा दी थी। वहीं, खुली सीमा का लाभ उठाकर भारत से खाद और डीजल की तस्करी नेपाल में होती है।

आयात के लिए हुआ नोटिफिकेशन उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार सरकार ने एचएस कोड 0713.10.00 मटर, एचएस कोड 0802.80.00 सुपारी और एचएस कोड 0904.11.30 कालीमिर्च के आयात की अनुमति देने का फैसला किया है। नेपाल में 21 अगस्त को प्रकाशित गजट में इसका नोटिफिकेशन हुआ है, लेकिन प्रकाशन दो दिन पहले हुआ है। कहा जा रहा है कि औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ये वस्तुएं कच्चे माल के रूप में आयात की जाएंगी।

तस्करी के लिए मांग से अधिक होता है आयात नेपाल में इन वस्तुओं को जरूरत से बहुत अधिक मात्रा में आयात किया जाता है। भारत के मुकाबले नेपाल में ये बहुत सस्ती होती है।

सेहत के लिए खतरनाक, भारतीय बाजार को चपत व्यापार मंडल नौतनवा के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल कहते हैं कि नेपाल कालीमिर्च, मटर व सुपारी उन देशों से आयात करता है, जिन देशों से भारत ने आयात पर रोक लगाई है। वजह वहां के इन सामानों में केमिकल अधिक है और ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। तस्करी के कारण पूर्वांचल में भारतीय सुपारी, काली मिर्च, मटर की बिक्री थोक बाजार में कम रहती है।

तस्करी रोकने को लेकर सीमा पर पुलिस व एजेंसियां चौकन्नी हैं। एक वर्ष के आंकड़ों को देखें तो इन सामानों की तस्करी नहीं के बराबर रही है। उससे पहले कनेडियन मटर के साथ काली मिर्च व सुपारी की तस्करी के मामले अधिक रहे हैं।

 

Scroll to Top