ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आनंद महिंद्रा चाहते हैं कि यह बच्चा संयुक्त राष्ट्र का शांतिदूत बने

(मानवीय सोच)  उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं. वह अपने सोशल मीडिया पर अलग तरह के पोस्ट के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हाल में भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक छोटा लड़का प्लेन में चलते हुए, उसमें सवार यात्रियों का अभिवादन करता दिख रहा है. रविवार को ट्वीट किए गए वीडियो की शुरुआत एक छोटे लड़के के साथ होती है, जो सभी यात्रियों को नमस्ते कर रहा होता है.

बच्चा विमान में अपनी सीटों पर बैठे सभी यात्रियों से गुजरते हुए उन्हें हैलो  करता है, बच्चे की सीट विमान में बैठे कई लोगों के पीछे होती है. सभी लोग भी बच्चे से वापस हैलो कहते हैं. बच्चे के इस व्यवहार से यात्रियों को हैरानी और खुशी दोनों होती है.

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक प्यारा संदेश भेजा. महिंद्रा ने लिखा, “दुनिया अधिक संघर्ष-ग्रस्त होती जा रही है. रूस की लामबंदी केवल संकटों को बढ़ाती है, लेकिन बच्चे हमें याद दिलाना जानते हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए. एंटोनियो गुटेरेस को इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाना चाहिए.”

शेयर किए जाने के बाद से, पोस्ट को 2.2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 10,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. 900 से अधिक यूजर ने पोस्ट को रीट्वीट किया है और कई यूजरों ने अच्छे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘एक जमाने में हर कोई बच्चा होता था, बड़े होने का एक ही मलाल होता है कि हममें से ज्यादातर लोग पल में जीना भूल जाते हैं और प्यार फैलाना भूल जाते हैं.’

एक अन्य ने कहा, “अगले बड़े नेता.. उन्हें भारत आना चाहिए और हमारे वयस्कों को एक दूसरे के साथ व्यवहार करना सिखाना चाहिए.” तीसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मुस्कान और खुशी फैलाने वाली इतनी सरल हरकत! उनके माता-पिता को प्रणाम.’

Scroll to Top