ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जिनपिंग के खिलाफ फूटा गुस्सा, वुहान में लगे चीन सरकार विरोधी नारे

वुहान: (मानवीय सोच)  चीन के वुहान शहर में कई जगहों पर हजारों लोगों ने “नई चिकित्सा उपचार नीति” के खिलाफ मार्च निकाला. दस हज़ार के करीब लोग बुधवार (15 तारीख) को झोंगशान पार्क और जिफ़ांग एवेन्यू में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए. प्रदर्शनकारियों ने मांग की ‘नई चिकित्सा उपचार नीति’ को सरकार वापस ले. इस दौरान उन्होंने अपनी एकता और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए ‘एकता शक्ति है’ नारे लगाए. इस प्रदर्शन में वुहान के सेवानिवृत्त कर्मचारी और नागरिक भी शामिल हुए. उनका कहना है कि स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी में कटौती उनकी आर्थिक स्थिति को खराब कर देगी. 

मुद्दा क्या है?
दरअसल, चीनी सरकार ‘नई चिकित्सा उपचार नीति’ लेकर आयी है, जिसमें सरकार ने मासिक चिकित्सा सब्सिडी को 260 युआन से घटाकर 100 युआन कर दिया है. इस नीति से आम नागरिक तो प्रभावित होंगे ही, साथ में शहर के लगभग 2 मिलियन सेवानिवृत अधिकारी भी प्रभावित होंगे. बुधवार सुबह 8 बजे, वुहान में बड़े पैमाने पर लोगों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. लोगों ने ‘नई चिकित्सा उपचार नीति’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ में प्रदर्शनकारियों ने एकता में बल है, एकता में बल है… के नारे लगाए. 

सुबह से लगने लगा जमावड़ा
सुबह से ही हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी वुहान में झोंगशान पार्क और जिफ़ांग एवेन्यू के प्रवेश द्वार पर एकत्रित होने लगे थे और साथ में ‘एकता में शक्ति है’ के नारे लगा रहे थे. बहुत से लोग जेल भरने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठे जबकि कई अन्य पार्क में बैठे रहे. पार्क के गेट पर पुलिस सादी वर्दी में तैनात थी. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, पिछले बुधवार को वुहान में हजारों की संख्या में लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और वार्निंग दी थी कि सरकार इस नई नीति को वापस नहीं लेती है तो अगले बुधवार को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा, जैसा की आज हुआ.

Scroll to Top