ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोपी धर्मगुरु के मठ लौटने पर कर्नाटक में फूटा गुस्सा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कर्नाटक में नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोपी लिंगायत धर्मगुरु के मठ में वापस लौटे पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। धर्मगुरु के खिलाफ लोग सख्त ऐक्शन की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। लिंगायत मठ के धर्मगुरु शिवमूर्ति मुरुगा को सोमवार को हिरासत में लिया गया था। मैसुरू पुलिस स्टेशन में शिवमूर्ति मुरुगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दो नाबालिग बच्चियों की शिकायत के आधार पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत यह केस दर्ज किया गया है। इस बीच मठ में वापस लौटे शिवमूर्ति मुरुगा ने कहा, ‘आप सब लोग मेरे साथ हैं और यही मेरी हिम्मत है। डरने की कोई बात नहीं है। कानून का सम्मान करना होगा। समर्थन का आधार यहां मौजूद है। मैं आप सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

इस बीच चित्रदुर्ग जिले में आंदोलन शुरू हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से मठाधीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि कल रात ही शिवमूर्ति मुरुगा के मेडिकल टेस्ट हो चुके थे, लेकिन उसके बाद भी कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। यही नहीं जिस एनजीओ की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी, उसके प्रतिनिधियों को भी थाने में एंट्री नहीं दी गई। लिंगायत मठ की ओर से संचालित स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने ‘ओदानादि सेवा समस्थे’ नाम के एनजीओ में संपर्क करके मदद मांगी थी। इन छात्राओं की ओर से आरोप लगाया गया है कि शिवमूर्ति मुरुगा ने उनका रेप किया था।

यह एनजीओ मानव तस्करी को रोकने के लिए काम करता है। एनजीओ ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला बाल कल्याण समिति को इसके बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया कि 15 और 16 साल की पीड़िताओं का उस दौरान रेप किया गया, जब वे लिंगायत मठ के हॉस्टल में रहती थीं। इन छात्राओं का आरोप था कि उनका करीब 3.5 सालों तक रेप किया गया था। पुलिस ने जिला बाल संरक्षण यूनिट की ओर से शिकायत के आधार पर कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन लोगों में शिवमूर्ति मुरुगन भी शामिल हैं। इसके अलावा मठ के हॉस्टल का वार्डन का नाम भी इन लोगों में शामिल है।

 

Scroll to Top