लारी कॉर्डियोलॉजी में वार्ड ब्यॉय पर नर्स को पीटने का आरोप, आक्रोशित नर्सों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ  (मानवीय सोच)  किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में एक वॉर्ड पर स्टॉफ नर्स ने अभद्रता तथा पीटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी नर्स आक्रोशित हो उठीं तथा लारी कॉर्डियोलॉजी परिसर में प्रदर्शन किया। नर्स का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है, इसके बावजूद केजीएमयू प्रशासन घटना की अनदेखी कर रहा है। आक्रोशित नर्स इस मामले में लामबंद हो गई हैं तथा संविदा के आधारित पर कार्यरत इस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

केजीएमयू में कार्यरत स्टाफ नर्स प्रियंका चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि राजन नाम का वार्ड ब्वॉय आए दिन उससे बदतमीजी और अश्लील कमेंट करता था। मंगलवार रात को उसने अभद्रता की और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि वार्ड ब्यॉय ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस मामले में शांत बैठा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *