ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस को धमकी देने वाले BJP सांसद के खिलाफ अलवर में गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

जयपुर:  (मानवीय सोच)  अस्पताल में फायरिंग की घटना को लेकर राजस्थान के अलवर से भारतीय जनता पार्टी  के सांसद बाबा बालकनाथ की पुलिस से गर्मागर्म बहस के बाद स्थानीय लोगों ने सोमवार को सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया, और सांसद की तस्वीर लगाकर पुतला जलाया. प्रदर्शनकारियों ने सांसद द्वारा पुलिस को सज़ा दिलाने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस का साथ दिया.

पुलिस के समर्थन में नारे लगाते प्रदर्शनकारियों ने सांसद के पुतले के गले में जूतों की माला भी पहनाई. प्रदर्शन के दौरान शूट किए गए कई वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग 30-40 लोग पुतले के साथ जुलूस निकाल रहे हैं, और पुतले को जूतों से मार भी रहे हैं.

प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, “बाबा, तुम्हारा नकली चेहरा नहीं चलेगा…”

5 जनवरी को हुई गोलीबारी की घटना के आरोपियों में से एक ने बाबा बालकनाथ के कुछ समर्थकों के संदिग्धों से 4 जनवरी को मुलाकात करने का दावा किया, इसलिए सांसद के समर्थकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इस बात से सांसद गुस्सा हो गए, और बहरोड़ स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां बैरिकेडिंग की वजह से उन्हें रुकना पड़ा.

इसके बाद सांसद ने पुलिस के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आनंद राव समेत पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहा, “जब नौ महीने बाद सरकार बदलेगी, तब जो उसने किया है, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी…” इसके बाद राज्य पुलिस प्रमुख ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, तब सांसद वापस चले गए.

स्थानीय लोगों ने पुलिस के समर्थन में नारे लगाए, “DSP, तुम काम करते रहो, हम तुम्हारे साथ हैं…” इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने ‘बालकनाथ मुर्दाबाद’ और ‘पुलिस प्रशासन ज़िन्दाबाद’ के नारे भी लगाए.

प्रदर्शनकारियों ने DSP आनंद राव को आश्वस्त करते हुए सांसद का नाम लिए बिना कहा, “आपको यह पद विरासत में नहीं मिला है, बल्कि इसलिए मिला है, क्योंकि आप काबिल और सक्षम हैं… उन्हें अपना पद विरासत में मिला है… आप निडर होकर काम करते रहिए, बहरोड़ के सभी निवासी निष्पक्ष जांच के लिए आपके साथ हैं…”

DSP ने धमकी को लेकर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन कहा कि सांसद का व्यवहार जनता ने खुद देखा है.

 

Scroll to Top