ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंकिता का दूसरा गुनहगार छोटू खान गिरफ्तार

झारखंड  (मानवीय सोच)  दुमका में अंकिता की हत्या को लेकर घिरी झारखंड पुलिस अब ऐक्शन में आती दिख रही है। दुमका पुलिस ने अंकिता के दूसरे गुनहगार नईम उर्फ छोटू खान को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के एसपी अंबर लकरा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को दुमका कोर्ट में पेश किया गया और अब जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी शाहरुख को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

23 अगस्त को एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर उसके शरीर में आग लगा दी थी। करीब 95 प्रतिशत जल चुकी अंकिता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छोटू का भी नाम लिया था। उसने बताया था कि शाहरुख और छोटू ने उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। अंकिता ने रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार रात दम तोड़ दिया।

अंकिता की मौत के बाद से दुमका में तनाव है। बजरंग दल, विहिप और भाजपा महिला मोर्चा ने मौत के विरोध में रविवार और सोमवार को दुमका बंद कराया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आक्रोशित लोगों की मांग है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करा कर हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। लोगों के आक्रोश और जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सदर एसडीओ ने धारा 144 के तहत दुमका में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि यह हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अंकिता के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा के साथ ही घृणित घटना का फास्ट ट्रैक से जांच का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक अधिकारी से जांच की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।

Scroll to Top