ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा और लखनऊ में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

नोएडाः  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के नोएडा और राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। दोनों ही जिलों में जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि गुरुगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर जिले के सभी स्कूलों में 29 दिसंबर 2022 को अवकाश रहेगा। इनमें जिले के सभी माध्यमिक, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईएसई के स्कूल शामिल होंगे। इनके अलावा परिषदीय स्कूलों में भी गुरुवार को अवकाश रहेगा।

डीआईओएस डॉ धर्मवीर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी अवकाश तालिका में कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत दिनांक 20 दिसंबर 2022 को श्री गुरुगोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है। जिसके तहत 29 दिसंबर को जनपद के सभी माध्यमिक, राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, आईसीएसई और सीबीएसई के स्कूल बंद रहेंगे।

8वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने सर्द मौसम के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के छात्रों के लिए एक जनवरी तक स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगाने का आदेश जारी किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई द्वारा आदेश जारी किया गया है। सिंह ने बताया, ‘‘आदेश के अनुसार, आठवीं तक के छात्रों के लिए एक जनवरी, 2023 तक स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगेंगी। सभी प्रधानाध्यापक आदेश का पालन करें।’’

नोएडा के अलावा लखनऊ में भी सभी स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर छुट्टी के आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

Scroll to Top